विद्यार्थी परिषद गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने एडीएम को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा


गाजीपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गाजीपुर जिले प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी को शिक्षा एवं स्वास्थ से संबंधित दस सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर अनियमिताओं को दूर करने की मांग उठाई एवं जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।जिला संयोजक बृजेश सिंह ने कहा कि जिले में सिर्फ तेरह कोचिंग संस्थाने पंजीकृत है लेकिन जिला मुख्यालय पर ही प्रशासन के नाक के नीचे बड़े बड़े कोचिंग संस्थान बिना पंजीकृत एवं मानक के चलाये जा रहे है और प्रशासन मौन है।सिंह ने बताया कि अभी वर्तमान में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज एवं जीजीआईसी इंटर कॉलेज के बाउंड्रीवाल में पुराने ईंटे एवं घटिया सामग्री एवं प्रयोग किया जा रहा है।आगे उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के निर्माण में बहुत बड़े स्तर पर घटिया सामग्री का प्रयोग कर मानक के विपरीत बनाया जा रहा है।आगे उन्होंने बताया कि स्वास्थ विभाग के लापरवाही से जिले में बिना पंजीकृत पैथोलॉजी लैब एवं अल्ट्रासाउंड चलाये जा रहा है।जिसपे प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। वही प्रांत कार्यकारणी सदस्य ईशान पॉल ने बताया कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के छात्रावास को मरम्मत के नाम पर साल भर से बंद किया गया है जिससे विद्यार्थियों को मोटी रकम देकर बाहर किराए पर रहना पड़ रहा है।कई बार बात चित करने पर मरम्मत का ही बहाना बताया जाता है।वही पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्राओं के लिए बने छात्रावास अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। जिससे छात्राएं बाहर किराए पर कमरा लेकर रहती है।आगे पॉल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने दस सूत्रीय मांग पत्र देकर मांग किया है कि सभी समस्याओं का अगर दस दिन में समाधान नहीं होता है तो हम सभी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे।जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।उक्त अवसर पर प्रांत कार्यकारणी सदस्य किशन बर्नवाल,सत्यम यादव,वर्षा कुमारी,काजल कुशवाहा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें