नहर का पानी बना किसानों की मुसीबत, सपा नेता सूरज राम बागी ने किया दौरा, तत्काल सर्वे व मुआवजे की उठाई मांग


नंदगंज (गाज़ीपुर ) गाजीपुर जनपद के नंदगंज क्षेत्र में स्थित देवकली पंप केनालाच द्वितीय के अंतर्गत गोला माइनर में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सराय शरीफ ग्राम पंचायत के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। गुरुवार को स्थिति का जायजा लेने पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता सूरज राम बागी ने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि माइनर में अतिरिक्त पानी की निकासी नहीं होने से गेहूं, आलू, गन्ना, सरसों और मटर की खड़ी फसल कई एकड़ में डूबकर बर्बाद हो रही है। खेतों में जलभराव के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रभावित किसानों का कहना है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उनके सामने आर्थिक संकट के साथ-साथ भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

दौरे के दौरान सूरज राम बागी ने कहा कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए मांग की कि तत्काल मौके पर सर्वे टीम भेजी जाए और वास्तविक नुकसान का आकलन कर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

प्रभावित किसानों मे प्रमुख रूप से धुप्रद बिन्द .कतवरू बिन्द. हरदेव बिन्द

मगरू बिंद, सुबच्चन बिंद, राधे बिंद, कमला बिन्द ,शोभा, सदानंद बिंद, शंभू बिंद, ठाकुर प्रसाद बिंद, डोमन बिन्द.दिनेश, रविंद्र राम बिन्द.मुराहू बिन्द.लालचंद्र बिन्द.किशोर बिन्द. राधे बिन्द. कमला बिन्द, सोभा बिन्द, सदानंद बिन्द, बेनी बिन्द, राजेंदर बिन्द,सहित कई अन्य किसान शामिल रहे।

सपा नेता ने अपने साथियों के साथ खेतों का निरीक्षण कर एक ज्ञापन भी तैयार किया, जिसे प्रशासन को सौंपने की बात कही गई है। किसानों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेकर उनकी समस्या का समाधान करेगा और नुकसान की भरपाई सुनिश्चित करे l

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें