अज्ञात डी सी एम की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत


गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद चितबड़ागांव मार्ग पर करीमुद्दीन पर स्थित  मां कष्टहरणी धाम के पास बलिया की तरफ जा रहे डी सी एम् के धक्के से बाईक सवार का निधन हो गया। बुधवार को रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे मृतक भीम शुक्ला पुत्र सुरेन्द्र नाथ शुक्ला  गांव बिलारी थाना सुखपुरा जनपद बलिया गाजीपुर के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के मलसा अपने ससुराल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।उसी समय लगभग साढ़े आठ बजे दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे‌।अगर यह हेलमेट लगाये होते तो निश्चित रूप से जान बच सकती थी। मृतक का हेलमेट बाईक में टंगा पाया गया।मौके पर पहुंची करीमुद्दीन पुर पुलिस ने बाईक को थाने में भेजा और घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों के साथ मृतक को एंबुलेंस से मौके से हास्पिटल भेजा।हास्पिटल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिवार की महिलाएं भी दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी थी।उनके रूदन एवं चित्कार से घटना स्थल का माहौल बहुत ही गमगीन हो गया था। थानाध्यक्ष करीमुद्दीन पुर ने बताया की शव को कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें