नंदगंज में पी.डी.ए. एवं सामाजिक न्याय चौपाल का आयोजन 22 व 27 फरवरी को, अधिक से अधिक भागीदारी की अपील


नंदगंज (गाज़ीपुर)। समाजवादी नेता सूरज राम बागी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राजकुमारी बिंद ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि क्षेत्र में पी.डी.ए. एवं सामाजिक न्याय चौपाल का आयोजन आगामी 22 एवं 27 फरवरी को किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि 22 फरवरी को चौपाल का आयोजन बंधोगण स्थित चिलार दुर्गा मंदिर परिसर में सायंकाल किया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को रेवसा स्थित शंकर जी का मंदिर प्रांगण में चौपाल आयोजित होगी।

नेता द्वय ने बताया कि चौपाल के माध्यम से पी.डी.ए. (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के अधिकारों, सामाजिक न्याय, समान भागीदारी एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान हेतु रणनीति बनाई जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं और सामाजिक न्याय की इस मुहिम को मजबूत करें।

नेताओं ने कहा कि यह चौपाल समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने का महत्वपूर्ण अवसर है ।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें