हमारा आँगन- हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


भांवरकोल/ गाजीपुर। स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत सोमवार को बीआरसी के प्रांगण में “हमारा आँगन – हमारे बच्चे” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के प्रति जागरूकता तथा अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना था।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भाग लिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी रवीन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों का उज्ज्वल भविष्य तभी सम्भव है जब आँगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षक और अभिभावक मिलकर उनके शैक्षिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास के लिए कार्य करें।

 

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कविताएँ, नाटक एवं समूह गीत प्रस्तुत किए गए, जिसमें उनकी प्रतिभा और उत्साह की झलक देखने को मिली। शिक्षकों द्वारा नई शिक्षा नीतियों, बाल सुरक्षा, पोषण एवं नियमित उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिससे उपस्थित लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिला।

 

कार्यक्रम में आँगनबाड़ी कार्यकत्री, प्रधानध्यापक, नोडल शिक्षक संकुल, ईसीसीई एजुकेटर्स एवं शिक्षक-शिक्षिका सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। आँगनबाड़ी के दो बच्चे एवं कक्षा एक, दो एवं तीन से तीन-तीन बच्चे इस प्रकार पूरे शिक्षा क्षेत्र से कुल 50 निपुण बच्चों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ा।

 

एआरपी अमित राय ने भी अपने सुझाव साझा किये, जो बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी थे। इस कार्यक्रम का सफल संचालन मु. आलिम हुसैन ने किया, जिन्होंने अपनी कुशलता से कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

कार्यक्रम में शशिभूषण श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, चिरंजीविलाल गुप्ता, प्रमोद राय, प्रीतुरंजन राय, सरस्वती देवी, आशा जयसवाल, रीता सिंह यादव, नीता सिंह, प्रियंका, गुड़िया आदि शिक्षक-शिक्षिका, आँगनबाड़ी कार्यकत्री एवं ईसीसीई एजुकेटर्स उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें