पशु चिकित्सालय में तोते का सफल उपचार, बच्चों के चेहरे पर लौटी मुस्कान


नंदगंज (गाज़ीपुर) स्थित पशु चिकित्सालय में शुक्रवार की रात्रि एक सराहनीय घटना सामने आई। उमर आबिद शमीम और उनके भाई अबरार आबिद शमीम अपने बीमार तोते को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे।

पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. विवेक ने तत्परता दिखाते हुए तोते का उपचार किया। उन्होंने रात्रि में कुछ समय तक तोते को निगरानी में रखा और उपचार के बाद बच्चों को उसकी उचित देखभाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टर ने बताया कि पक्षी को किस प्रकार दवा देनी है, खान-पान का ध्यान कैसे रखना है और किन बातों से बचाना है।

इस प्रकार समय पर उपचार मिलने से बच्चों और उनके पिता आबिद शमीम को काफी खुशी हुई। उन्होंने डॉ. विवेक की प्रशंसा करते हुए कहा कि बेज़ुबान पक्षी का इस तरह संवेदनशीलता के साथ इलाज करना वास्तव में सराहनीय कार्य है।

स्थानीय लोगों ने भी पशु चिकित्सालय की इस सेवा भावना की सराहना की

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें