सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में“पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का सफल आयोजन


साइबर अपराध और आम जनता से जुड़े सुरक्षा मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “पुलिस की पाठशाला” कार्यक्रम का आयोजन अमर उजाला द्वारा सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल बोरसिया गाजीपुर में किया गया। यह कार्यक्रम गाजीपुर के विद्यार्थियों और आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में टीएसपी गाज़ीपुर राकेश कुमार मिश्रा,स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह, सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, स्कूल के प्रधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी, सत्यदेव नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार त्यागी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज दोनों के लिए बेहद आवश्यक हैं, क्योंकि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं।

सिटी एसपी श्री राकेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके, और दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली सुरक्षा सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें और जरूरत पड़ने पर पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और जनता का सहयोग समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका सिटी एसपी ने सरल और स्पष्ट भाषा में उत्तर दिया। इससे विद्यार्थियों में जागरूकता और आत्मविश्वास दोनों बढ़े।

अंत में प्रधानाचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी कानून का सम्मान करने के लिए सभी अतिथि गण समेत विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तत्पश्चात उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और समाज के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। उक्त अवसर पर आवेश कुमार, श्रेया सिंह, अभिमन्यु यादव, विशेश्वर तिवारी, भानु प्रताप सिंह, पूजा राय, अंकिता राय, भोली त्रिपाठी, अंकित मिश्रा समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें