सीनियर विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन


सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, ग़ाज़ीपुर में सीनियर विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9वीं व 11वीं के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यालय की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी और उप- प्रधानाचार्य आवेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

सरस्वती पूजा के बाद, कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने सभी गणमान्यों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कक्षा 11 के छात्रा नैना वर्मा एवं इकरा कमाल ने किया। इस दौरान कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सभी शिक्षक और शिक्षिका बच्चों को परीक्षा से जुड़े बातों को बताते हुए अपना आशीर्वाद दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। तत्पश्चात सभी बच्चों को उनके विदाई समारोह में उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज की प्रबंधक डॉक्टर प्रीति सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों का उत्साहवर्धन एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि परिश्रम ही हमें सफलता की मंजिल तक पहुंचाता है इसलिए हमेशा परिश्रम करते रहना चाहिए, शिक्षा ही वह सफलता की कुंजी है जो हर खुशियों के द्वार को खोल देती है। जीवन में कठिनाई उन्हीं को मिलती है। जिनके अंदर ईश्वर सामर्थ और शक्ति देते हैं।

आप जब आगे बढ़ते है तो बहुत से लोग आप को नकारात्मकता की ओर ले जाने का प्रयास करेंगे लेकिन आपको इन सभी चीजों से दूरी बनाते हुए आगे बढ़ना है, उम्मीद करती हूं कि आगे भी आप सभी ऐसी ही लगन और मेहनत से अपने सभी कार्य करते रहेंगे और आगे चलकर नई -नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे और साथ ही इस स्कूल का नाम भी रोशन करेंगे | बच्चे ही भविष्य के निर्माण कर्ता हैं।आप सभी को हम सब की तरफ से आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं । प्रधानाचार्य चंद्र सेन तिवारी ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने को कहा । उन्होंने सभी छात्रों को बताते हुए कहा की वर्तमान समय में उनको आगे की पढ़ाई करने के लिए सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज भी एक बढ़िया संस्थान जो सस्ते दर पर एवं उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र है। उन्होंने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को बेस्ट ऑफ लक एवं ट्वेल्थ के विद्यार्थियों को उनकी अनुशासन और विनम्र व्यवहार की सराहना करते हुए सभी को बोर्ड की परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दिए। कई छात्र अपने शिक्षकों और स्कूल की यादों को याद कर भावुक नजर आए। अंत में कक्षा अध्यापिका अंकिता राय ने सभी अतिथिगण तथा सीसीए कमेटी एवं आयोजन में लगे सभी विद्यार्थियों को धन्यवाद व्यापित की। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी स्कूल कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सिंह सुनील सिंह , अवनीश राय समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें