SDM जखनियां के आदेश पर हुई चकरोड़ की नापी, गलत जगह बन रहा था चकरोड़, लेखपाल पर रिस्तेदारों को लाभ पहुंचाने का लगा आरोप


गाजीपुर के जखनियां तहसील में ग्राम करामदेवपुर मेंहल्का लेखपाल एवं ग्राम प्रधान द्वारा एक माह पूर्व चकरोड़ बनवाया जा रहा था जिसकी शिकायत जितेंद्र शर्मा, अवध नरायण राय एवं अतुल राय नें लिखित रूप में उप जिलाधिकारी जखनियां के यहां दी थी एवं कहा गया है कि लेखपाल जय सिंह भारती एवं क़ानूनगो जितेंद्र सिंह चकरोड़ आराजी नम्बर 02 की गलत पैमाइस कर हमारे गेहूं बोये गए खेत में जबरदस्ती चकरोड़ निर्माण करा रहे हैं SDM जखनियां नें दिनांक 6फरवरी को राजस्व टीम का गठन कर आदेश पारित किया की उक्त चकरोड़ की पैमाइस की जाय राजश्व टीम में रत्नेश मिश्रा (राजस्व निरीक्षक ), धीरेन्द्र प्रताप सिंह (राजस्व निरीक्षक ), पारस नाथ भारती (लेखपाल ), अनिल भारती (लेखपाल )रमाशंकर (लेखपाल )अंकित राय (लेखपाल )नें सोमवार को मौक़े पर ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर तथा आवेदक के समक्ष नापी की l

राजस्व निरीक्षक धिरेन्द्र प्रताप सिंह नें बताया कि जहाँ चकरोड़ का निर्माण कराया जा रहा था वहां गलत निर्माण हो रहा हैं आवेदक का खेत अभी लगभग 50 कड़ी और दक्षिण तरफ आएगा एवं यह चकरोड़ एकदम सीधा है इसको धुमा कर बनाया जा रहा था अभी फसल लगी है पूरी पैमाइस संभव नहीं है फिलहाल चकरोड़ निर्माण रोकवा दिया गया है फसल कटने के बाद पुनः नापी कर चकरोड़ सीधा बनवाया जायेगा, ग्राम प्रधान रामप्रवेश राजभर नें बताया कि अब चकरोड़ कार्य नापी के बाद चिन्हित स्थान पर होगा

मौके पर सकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे एवं मांग की है कि गलत स्थान पर चकरोड़ निर्माण करा रहे हल्का लेखपाल जय सिंह भारती एवं कानूनगो जितेंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हो

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें