बंका ग्राम सभा को बहादुरगंज नगर पंचायत में शामिल न करने हेतु ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन


बहादुरगंज गाजीपुर- विकासखंड कासिमाबाद क्षेत्र के अंतर्गत बांका खास के सम्भ्रांत लोगों ने नगर पंचायत में शामिल नहीं करने को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। बता दें कि कुछ दिन पहले एक अखबार में ग्राम सभा बांका खास को बहादुरगंज आदर्श नगर पंचायत में शामिल करने की खबर छपी थी जब इसकी जानकारी ग्राम सभा बांका के निवासियों को चला तो सैकड़ो की संख्या में आज शाम को नगर पंचायत पहुंचे उनका कहना था कि जो लोग नगर पंचायत में शामिल करने की बात कर रहे हैं वह दूर-दराज के गांव के लोग हैं वे लोग अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु ग्राम सभा को शहरी क्षेत्र में शामिल करना चाहते हैं जबकि नगर पंचायत में शामिल होने से हम लोगों का कोई हित नहीं होगा। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत में शामिल होने से हम लोगों के ऊपर अतिरिक्त कर का बोझ हो बढ़ जाएगा जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग बहुत गरीब कमजोर हैं। हमारे ग्राम सभा को नगर पंचायत में शामिल ना करें। इस ग्राम सभा में पट्टीगढ़, अब्दुलपुर, बहादुरगंज आराजी बांका चक अव्वल आराजी बांका चक दोयम शामिल है जो भैंसही नदी के किनारे तक सीमित है जो ग्राम सभा देवली, सलामतपुर, घरियां, ढोटारी को स्पर्श करता है। इस अवसर पर रमेश चंद, विजय शंकर तिवारी, छोटेलाल मौर्य, शशिकांत तिवारी, राकेश तिवारी, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें