गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के सियाड़ी गांव के रहने वाले चंदन कुमार राय ने सिंचाई के लिए अपने खेत में विद्युत मोटर लगाया था। 3 फरवरी की रात्रि में घात लगाए चोरों ने विद्युत मोटर और स्टार्टर खोल ले गए। चंदन कुमार राय ने अपनी तहरीर में बताया है कि उनके खेत के बगल में विपिन राय, प्रमोद राय ,रामजी राय का खेत है उनके खेत से भी विद्युत मोटर समरसेबल और तार चोरी कर लिया गया हैं।सुबह जब पीड़ित खेत पर गया तो विद्युत मोटर खुला देख अवाक रह गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर भांवरकोल थाने में एक नामजद और अज्ञात के खिलाफ दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
