सादात स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया सादात मुख्य शाखा में शनिवार शाम शाखा परिसर में सूक्ष्म एवं लघु उद्योग प्रोत्साहन कैंम्प का आयोजन हुआ कैम्प के मुख्य अतिथि संजीव ओझा मुख्य प्रबंधक ऋण क्षेत्रीय कार्यालय गाज़ीपुर नें कैंम्प में ग्राहकों एवं उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यूनियन बैंक जिले में उद्योग लगाने हेतू तत्काल लोन बिना परेशानी के दे रहा है उद्यमी इसका लाभ उठाएं एवं अपने विकास के साथ साथ भारत के अर्थव्यवस्था में सहयोग करते हुए रोजगार सृजन में सहयोग करें
शाखा प्रबंधक सादात मुख्य निशान्त कुमार नें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर विस्तार से बताया एवं कहा कि क्षेत्र के उद्यमी एवं छोटे कारोबारी शाखा से संपर्क कर नियमानुसार तुरंत ऋण लें सकते हैं एवं शाखा में अगर कोई कठिनाई आती है तो स्वयं मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं जिसका तत्काल निवारण मेरे द्वारा किया जायेगा, ग्राहक हमारे लिए सर्वोपरि हैं
गाज़ीपुर से आए सहायक प्रबंधक विपरण विजय शंकर राय नें GST गेन, सी ऍम युवा उद्यमी योजना के बारे में विस्तार से बताया मूर्तर्जिपुर के शाखा प्रबंधक आनंद कुमार यादव नें MSME योजना पर प्रकाश डाला
कैंम्प में ब्यवसाई अजय प्रताप, हनुमत लान के कुलमयंक राय, आदर्श होंडा एजेंसी प्रोपराइटर आदर्श राय, हीरो एजेंसी से प्रवीण सिंह, प्रमेश यादव, बैंक मित्र आशुतोष राय, संदीप राय, सुरेश श्रीवास्तव, चन्दन कुशवाहा, चन्दन कुमार सिंह शाखा प्रबंधक रायपुर, धीरज कुमार मिश्रा शाखा प्रबंधक हुरमुजपुर, जय प्रकाश मैनेजर क्रेडिट, संदीप, विनय प्रकाश, प्रद्युम्न राय सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
अंत में शाखा प्रबंधक निशान्त कुमार नें सबका आभार ब्यक्त करते हुए लोगों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की
