बीती रात से हाईवे पर लगा लम्बा जाम


भांवरकोल। थाना क्षेत्र के हाईवे के जसदेवपुर मोड़ के आगे बीती रात ट्रक से कपिला पशु आहार लदी वाराणसी से आ रही अर्धरात्रि को ट्रक जसदेवपुर मोड़ से कुछ दूरी पर खराब हो गया । जिसके चलते दोनों तरफ से बीती रात से ही जाम लग है। जिससे यू.पी.डी.ए के कर्मचारी बारी बारी से जाम छुड़ाकर गाड़ियों को निकाल रहे थे ।ड्राइवर शैलेश यादव ने बताया मिस्त्री बुलाये हैं आने पर एक घंटे में गाड़ी बन जायेगी और हम आगे बढ़ा कर चले जायेंगे जाम दिनभर लगा रहा आने जाने वालों को पैदल मोटर साइकिल कार गाड़ी ट्रक आदि वाहनों की कतारें दिन भर लगती रहीं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो आए दिन बढनपुरा के पास की अति सकरी राजमार्ग की ओकी नदी पर बनी पुलिया के सकरी की वजह से वाहनों का जाम का लगना अब आम बात हो गई है पर उस समय और दिक्कतें और बढ जाती हैं जब को ट्रेलर या बड़ा वाहन सडक पर ही विगङ जाता है। पुलिस जाम को हटवाने में जुटी है ।समाचार लिखे जाने तक जाम बिल्कुल हटा नही था पर पुलिस और एन आई एच के कर्मचारियों द्वारा आहिस्ते-आहिस्ते एक एक करके वाहनों को निकालने के प्रयास में जुटी है

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें