भांवरकोल: बसनिया में अल्टो कार बिजली पोल से टकराई, चालक घायल


गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के बसनिया गांव के पास लट्टुडीह–कोटवा मार्ग पर गुरुवार दोपहर को एक अल्टो कार (यूपी54एच 8733) अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सड़क के नीचे चली गई। इस दुर्घटना में कार चालक को चोटें आई हैं, जबकि अन्य सवार लोग बाल-बाल बच गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अल्टो कार मऊ से नरसिंहपुर गांव की ओर जा रही थी। कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो छेका कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क किनारे लगे बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को संभाला।

 

घटना की सूचना पाकर तुरंत डायल 112 मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक कमलेश वर्मा ने बताया कि डायल 112 घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। तहरीर मिलती है तो आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें