शादी से पहले आग की बड़ी घटना, लाखों का सामान राख


गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुरा गांव में बुधवार तड़के एक खपरैल के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने समरसेबल पंप की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

आग की इस घटना में पखनपुरा निवासी नासिर खान के घर में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। साथ ही उनकी बहन कौशल परवीन की शादी (23 मार्च 2026) के लिए खरीदे गए फ्रिज, कूलर, टीवी, कपड़े, रजाई और कुछ नकदी भी जल गई।

क्षेत्रीय लेखपाल संतोष कुमार राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें