बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की हालत नाजुक, चालक-खलासी फरार…


गाजीपुर। मुहम्मदाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर रविवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे के बाद ट्रक चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक (यूपी 54 टी 7563) भरौली से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे प्रहलादपुर गांव के समीप ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे शेरपुर कलां निवासी शम्भू खरवार (40) सड़क पर गिर पड़े और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनके कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह कुचल गया, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

घटना के बाद चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक चला रहे युवक ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और सुरतापुर के पास उसे रुकवा लिया। हालांकि, इससे पहले ही चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शम्भू खरवार को तत्काल मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक और क्लीनर की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें