नगर स्थित समता पीजी कॉलेज में फेयरवेल पार्टी आयोजित किया गया। इसमें एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेटों ने सीनियर्स का सम्मान किया। छात्र छात्राओं ने प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। एनसीसी कैडेट अमित यादव और अंकिता को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित करते हुए कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सभी एनसीसी कैडेटों ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं सेवा भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कैडेट के साथ अपने विचार एवं कार्य साझा किए। प्राचार्य प्रोफेसर पीयूष वर्मा, प्रोफेसर सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. जेपी एन यादव, कैप्टन डॉ.अशोक कुमार कुशवाहा, कैडेट अंकित यादव, रितु मौर्या, अमित यादव, चंदन यादव आदि रहे। प्राचार्य डॉ. पीयूष वर्मा ने कहा कि जूनियर का सीनियर को विदाई देना सराहनीय कार्य है।
एनसीसी कैडेटों ने फेयरवेल पार्टी में मचाया धमाल
