शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज में रविदास जयंती मनाई गई: प्रधानाचार्य ने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया


नंदगंज(गाजीपुर )नंदगंज बाजार स्थित शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में सुबह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उदय राज ने किया। उन्होंने संत रविदास जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। इसके बाद संत रविदास जी के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला ।प्रधानाचार्य उदय राज ने अपने संबोधन में संत रविदास जी की शिक्षाओं को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि संत रविदास जी ने अपने जीवन के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, आडंबरों और अंधविश्वासों का विरोध किया।उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य ने “मन चंगा तो कठौती में गंगा” के सूत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आंतरिक शुद्धता एवं सदाचार के महत्व को समझाया।कार्यक्रम में विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता गिरीश चौबे एवं प्रवक्ता सुधीर सिंह ने अपने विचारों से छात्र -छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने संत रविदास जी को उच्च कोटि का समाज सुधारक ,महान कवि एवं दार्शनिक बताया और कहा कि संत रविदास के विचार संपूर्ण मानव समाज के कल्याण की भावना से ओत-प्रोत है ।उन्होंने ऊंच -नीच की भावना तथा ईश्वर भक्ति के नाम पर होने वाले विवादों को निरर्थक बताते हुए आपसी प्रेम सद्भावना और समरसता के साथ जीवन जीने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक गण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण तथा छात्रा-छात्राएं उपस्थित रहे। यह संपूर्ण कार्यक्रम प्रेरणादायक रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें