भाजपा का प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री से मिला, बहादुरगंज नगर पंचायत का होगा सीमा विस्तार और मां चंडी धाम का होगा सुंदरीकरण


संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय


बहादुरगंज/ गाजीपुर। जहूराबाद विधानसभा के एक मात्र नगर पंचायत बहादुरगंज के सीमा विस्तार और उसके विकास के लिए भाजपा का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता धर्मेन्द्र नाथ राय और मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के नगर विकास और ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा से उनके मऊ प्रवास के दौरान मिला।

 

प्रतिनिधिमंडल ने नगर के विकास योजनाओं को और गति देने के लिए नगर विकास मंत्री से आग्रह किया। भाजपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के संस्तुति से मंडल अध्यक्ष, और धर्मेंद्र राय के पूर्व के पत्रों का संज्ञान लेकर नगर पंचायत सीमा विस्तार के लिए प्रक्रिया शुरू कराने के लिए नगर विकास मंत्री का आभार जताया।

 

इस दौरान नेताओं के आग्रह पर उन्होंने बहादुरगंज स्थित मां चंडी धाम के सुंदरीकरण के लिए वंदन योजना के अंतर्गत अनुमति दी। ए के शर्मा ने कहा कि बहादुरगंज नगर के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी और वे स्वयं इस परियोजना की निगरानी करेंगे।

 

प्रतिनिधिमंडल में मंडल महामंत्री पवन राय, उपाध्यक्ष गिरीश निरंजन शर्मा, शक्ति जयसवाल, अजय राय, इंदल राजभर, कालीचरण मद्धेशिया, विष्णुकांत तिवारी शामिल थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें