फीता काटकर हर्ष राय ने किया फाइनल मैच का शुभारंभ, लट्टुडीह ने बालापुर को 80 रनों से हराया


गाजीपुर। एस.के. क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का भव्य आयोजन लट्टुडीह के मैदान पर किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 जनवरी 2026 को लट्टुडीह बनाम ताजपुर के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से हुआ। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लट्टुडीह और बालापुर के बीच खेला गया।

फाइनल मैच से पूर्व डालिम्स सनबीम स्कूल लट्टुडीह के प्रबंधक हर्ष राय ने फीता काटकर मैच का विधिवत शुभारंभ कराया। मुकाबले में बालापुर टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लट्टुडीह की टीम ने 14 ओवर में 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बालापुर की टीम मात्र 12 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। इस प्रकार लट्टुडीह ने बालापुर को 80 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए गोलू को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार दिया गया, जबकि फाइनल मैच में 17 गेंदों पर 51 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले राम भरोसे को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

विजेता एवं उपविजेता टीम को डालिम्स सनबीम स्कूल के प्रबंधक हर्ष राय एवं मंडल उपाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी लट्टुडीह ग्राम सभा के समाजसेवी श्रवण कुमार ने निभाई। उनके साथ सहयोगी के रूप में हरिंदर कुमार, मनोज कुमार, रवि कुमार, सूर्योदय कुमार, सैंडी, धनु, हलचल, मिंटू, गुड्डू सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें