राष्ट्रीय स्वयं सेवक युवा सम्मेलन एवं कार्यशाला का आयोजन संपन्न


सादात विकास खंड अंतर्गत उकराव स्थित कृषक महाविद्यालय में युवा सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मारकंडेय जी ने की। इस अवसर पर अनिकेत सिंह (मुख्य वक्ता एवं जिला संयोजक, युवा सम्मेलन गोष्ठी) ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों एवं युवाओं की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहविभाग कार्यवाह नागेंद्र जी, जिला प्रचारक सैदपुर गौरव जी, सर्वेन्दु जी सहित, प्रो. शोभनाथ यादव, दिव्यानंद, दुर्गा मोदनवाल , राजकुमार चौबे, हरिशरण वर्मा, संजय सिंह,सतेंद्र सिंह,नितिन, मुकेश यादव , जितेंद्र तथा संघ के कार्यकर्ता, पदाधिकारी संतोष राय व बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें