बहरियाबाद में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख


बहरियाबाद पानी टंकी तिराहा के पास स्थित गुरु कृपा केक शॉप एवं गिफ्ट कॉर्नर में बुधवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से शगुन लेडीज ब्यूटी पार्लर, गुनगुन सिलाई सेंटर, अंसारी क्लॉथ स्टोर, स्वदेशी मिष्ठान भंडार और नंदलाल शू सेंटर भी आंशिक रूप से प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, अलसुबह सामने स्थित सूरज मिष्ठान भंडार के कर्मचारी धीरज मौर्या ने दुकान से धुआं निकलते देखा। उसने तुरंत अन्य लोगों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जल निगम की टंकी चालू कराकर पानी डालना शुरू किया और आग बुझाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना बहरियाबाद थाने और फायर ब्रिगेड को दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गुरु कृपा केक शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। दुकान के मालिक विशाल यादव ने बताया कि तीन फ्रीजर, एक एसी काउंटर और दुकान का सारा सामान जल गया।

मिर्जापुर ग्राम निवासी पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन केक आदि खराब न हों, इसलिए फ्रीजर चालू छोड़ दिया था। मध्यरात्रि में संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। यदि थोड़ी देर और होती, तो आग पड़ोसी प्रतिष्ठानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। पड़ोस की दुकानों में धुआं भर गया था और उनके कुछ कपड़े व जूते भी झुलस गए।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार और पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि बहरियाबाद पानी टंकी के आसपास के अधिकांश दुकानदार रात में अपनी दुकानों में नहीं सोते, बल्कि घर चले जाते हैं। इसी कारण आग लगने की जानकारी देर से मिल पाई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें