भावरकोल। थाना क्षेत्र के मच्छटी चौकी के समीप हुई एक दुघर्टना में एक महिला की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका रंजन देवी 19 बर्ष पत्नी धर्मेन्द्र राम इसी थाना क्षेत्र के लोचाईन गांव की रहने वाली है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह लगभग दस बजे लोचाईन गांव निवासी धर्मेन्द्र अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर आधार कार्ड संशोधन करवाने मुहम्मदाबाद जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह हाईवे के पुलिस चौकी के समीप मदरगड़हा के पास पहुंचा पीछे से आ रहे टै़लर ने टक्कर मार ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। घायलावस्था में महिला को आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए मुहम्मदाबाद भेजा जहां उसे गाजीपुर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए टा़मा सेंटर वाराणसी भेजा दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि अभी शव गांव नहीं आया है। इस सम्बन्ध में अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना भी नहीं दी है।
सड़क दुघर्टना में महिला की मौत
