नया सवेरा फाउंडेशन ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस


गाज़ीपुर। मौसम परियोजना के अंतर्गत चयनित क्षेत्र सुखदेवपुर में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नया सवेरा फाउंडेशन गाजीपुर की ओर से आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक डॉ. नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी द्वारा झंडारोहण किया गया और फिर राष्ट्रगान पढ़ा गया।

इस अवसर पर संस्था प्रमुख तारिक नसीम अब्बासी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन संविधान लागू होने का दिन है और आज ही हमें अपने हक_अधिकार को लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ,इसलिए हमें चाहिए कि हम अपने अधिकारों को पहचाने और उसके संसाधन का उचित दोहन करें,विशेष रूप से जल की समस्या गहराती जा रही है तो हमें उसके निदान के लिए एक जिम्मेदार सहयोगी बनना होगा।

क्लाइमेट वॉरियर लीडर हैदर अली ने कहा कि आज का दिन संविधान लागू होने का दिन है तो ये भी याद दिलाने का दिन है कि ये देश जवानों और किसानों का भी है,अतः आज हमें खेती_किसानी में लोगों को जागरूक करके देश को सशक्त बनाना होगा।

संस्था संस्थापक डॉ.नजमुस्साकिब अब्बासी नदवी ने कहा कि वैसे तो भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र हुआ था परंतु 26 जनवरी, 1950 को उसके संविधान को आत्मसात किया गया। उसी दिन से भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। 26 जनवरी, 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण कर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया।

सतीश उपाध्याय ने कहा कि आज का दिन हमें अधिकार दिलाने और अपने कर्त्तव्यों को याद करने का दिन है, इसलिए हमें अपने संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।

शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि 26 जनवरी हमारे इतिहास का एक गौरवशाली दिन है जिस दिन हमें अपना संविधान और कानून मिला और उसे हर देशवासियों में आत्मसात करने और कराने की जिम्मेदारी हमारी है।

अंत में संस्था प्रमुख तारिक नसीम अब्बासी ने लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राहुल सिंह,गंगा सागर, मधु कुमारी, आरती देवी,ऋतु कुमारी,विद्या सिंह, अनामिका कन्नौजिया आदि गणमान्य मौजूद थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें