पूर्वांचल इलेवन की टीम ने चित्रकोनी को हरा कर फाइनल किया प्रवेश


सेवराई।स्थानीय क्षेत्र के गोड़सरा खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला चित्रकोनी और पूर्वांचल इलेवन के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि अमौरा गांव निवासी समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुख्य अतिथि समाज सेवी रंगनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू है। हारने वाली टीम को सीख लेकर आगे जितने का प्रयास करना चाहिए ।

रोमांचक मुकाबले में पूर्वांचल इलेवन ने 2-1 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।

 

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में पूर्वांचल इलेवन ने शानदार खेल दिखाते हुए एक गोल दागकर बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद दूसरे हाफ में भी पूर्वांचल इलेवन का दबदबा बना रहा और टीम ने एक और गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।

 

इसके बाद चित्रकोनी की टीम ने खेल में वापसी करते हुए दूसरे हाफ के 25वें मिनट में एक गोल दागकर खाता खोला। गोल के बाद चित्रकोनी की टीम ने बराबरी के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन पूर्वांचल इलेवन की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे टीम दूसरा गोल करने में असफल रही।

 

निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और पूर्वांचल इलेवन ने 2-1 से जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कमेटी के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें