ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” भ्रमण महाभियान दूसरे दिन सकुशल संपन्न , बढ़ी जागरूकता


“भ्रमण महाभियान जागरूकता के लिए बहुत जरूरी – प्रमोद राय – जिला महामंत्री”

“समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना ही मुख्य लक्ष्य – राकेश रंजन राय जिला संगठन मंत्री”

__________________________

 

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में चलाए जा रहे “ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल” महाभियान का दूसरा दिन सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के लोगों द्वारा गाजीपुर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण एवं बैठक की गई। इस भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी संबंधों को पुनर्जीवित कर समाज हित में जागरूक करना था। यह भ्रमण कार्यक्रम कुछ दिनों तक अनवरत जारी रहेगा।

“भ्रमण महाभियान” के दूसरे दिन डेढ़गांवा एवं रेवतीपुर गांव में भ्रमण कर एक बैठक रखी गई थी। बैठक में समाज हित में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद राय ने कहा कि भ्रमण महाभियान जागरूकता हेतु आवश्यक कदम है। लोगों द्वारा काफी सराहना भी की जा रही है।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय ने कहा कि इस “भ्रमण महाभियान” का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचना है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति तक हम नहीं पहुंच पाते है तब संकल्प नहीं पूर्ण हो पाएगा।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों का जागरूक स्वभाव, वास्तविक चिंतन, भावपूर्ण व्यवहार, समाज हित में जज्बा, निश्चित रूप से अपने समाज हित में मील का पत्थर साबित होगा। वार्तालाप में क्रमिक चिंतन मंथन बहुत अच्छा रहा। सभी लोगों ने समवेत स्वर में कहा कि सभी लोगों का सहयोग और समर्थन से ही हम अपने समाज को आगे बढ़ा सकते हैं। सभी से यह आग्रह भी किया गया कि वे आगे भी इसी तरह सहयोग और समर्थन देते रहें, ताकि समाज के विकास के क्रम में नई इबारत लिखी जा सके।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र राय बबलू, राष्ट्रीय प्रवक्ता त्रिलोकी नाथ राय, प्रदेश संगठन मंत्री रासबिहारी राय, जिला महामंत्री प्रमोद राय, जिला संगठन मंत्री राकेश रंजन राय के साथ डेढ़गांवा के विनय राय, योगेश चंद्र राय, अवध नारायण राय, शुभम राय, पीयूष राय, हेमंत कुमार राय , गिरिजा राय, दयाशंकर राय सहित रेवतीपुर के पूर्व विधायक पशुपति राय, सच्चिदानंद राय नेता , शशि प्रकाश राय, आशीष राय, ऋषिकांत राय, गोपाल राय, जयप्रकाश राय, राजेश राय, श्रीनिवास राय, विजय कुमार राय, ओंकार राय लोहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें