नंदगंज गाज़ीपुर: नंदगंज क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बगल में स्थित पैथाकाइंड कलेक्शन सेंटर का विधिवत उद्घाटन नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने फीता काटकर किया, उद्घाटन के अवसर पर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि इस कलेक्शन सेंटर के खुल जाने से क्षेत्रवासियों को खून की जांच की सही, सटीक और विश्वसनीय सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी। इससे लोगों को अब जांच के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा और समय पर रिपोर्ट मिलने से बेहतर इलाज संभव हो पाएगा, ज्ञात हो कि नंदगंज में पहले समुचित जांच सुविधा उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को गाज़ीपुर या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। पैथाकाइंड कलेक्शन सेंटर के खुलने से अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी, उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, चिकित्सक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को नंदगंज क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने वाला कदम बताया।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्शन सेंटर के प्रोपराइटर फहीम अख्तर ने सेल्स मैनेजर गजानंद उपाध्याय सहित लवकुश गुप्ता, आनंद बरनवाल, राजेश जायसवाल, मुहम्मद खालिद, राज़ी अख्तर, शबी अहमद, नसीम अख्तर, किशन जायसवाल, आबिद शमीम,एवं अन्य सभी आगंतुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेंटर पर जांच की गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध रिपोर्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
