महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई


मरदह/ गाजीपुर: बसंत पंचमी के अवसर पर जंगीपुर के मरदह क्षेत्र के नसरतपुर नई बस्ती में डीह बाबा के प्रांगण में महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती पूरे धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रांगण स्थित महाराजा सुहेलदेव जी मूर्ति पर माल्यापर्ण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का चौधरी प्रेम राजभर ने अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने महाराजा सुहेलदेव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा सुहेलदेव को ऐसे ही राष्ट्रवीर नहीं कहते है, इन्होंने अपनी धर्म ध्वजा को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इस अवसर पर पचोतर के चौधरी बैजनाथ राजभर ने महाराजा सुहेलदेव जी की वीरता के बारे में बताते हुए कहा कि धन्य है भाजपा की सरकार जिसने डॉक टिकट के साथ ट्रेनों का संचालन व विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव जी के नाम से किया, जिसे हमारे समाज को याद रखने की जरूरत है ।

कार्यक्रम का आयोजन संजीवन राजभर ने किया और कुशल संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल राजभर व अध्यक्षता मुसाफिर राजभर ने किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता आशुतोष चतुर्वेदी, जिला प्रतिनिधि प्रमोद राय, सोशल मीडिया विधानसभा संयोजक अमित तिवारी चंचल, मुखराम राजभर, प्रेम राजभर, युवा नेता अनिल साहनी, हरदेव राजभर, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनैना देवी, ओमप्रकाश राजभर, रामजन्म राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें