भांवरकोल/ गाजीपुर: स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में 19 से 27 फरवरी तक होने वाले महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर काशी से पधारे राजगुरु मठ के पीठाधीश्वर परम संत जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अनंन्तानंन्द सरस्वती जी ने कहा कि यज्ञ संपूर्ण विश्व के लिए कल्याणकारी है। वातावरण के शोधन का जो कार्य यज्ञ करता है वह कहीं और संभव नहीं है, इस यज्ञ में क्षेत्र के सभी लोगों से अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की गई है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से व्यक्ति निरोगी रहता है और लंबी उम्र पाता है। यह मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, इस अवसर पर रामानंद सरस्वती, पूर्व प्रधान लल्लन राय, हेमनाथ राय, मिथलेश राय, प्रेमशंकर शुक्ला, नीरज राय, अमरनाथ राय, सुदामा यादव, राजकुमार ठाकुर, धनंजय राय, आशीष राय सिंटू, बागीश राय, गोलू राय, बैजनाथ राम, गायक कल्पनाथ यादव, लोरिक यादव, मुन्ना मिश्रा, शिक्षक रमेश राय, विक्की राय, अंशु गुप्ता, अंजनी राय, विवेक राय, गोविंद चौधरी, राजदीप यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शेरपुर खुर्द में महामृत्युंजय महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन
