बहादुरगंज नगर क्षेत्र में स्थित मात्र एक उप डाकघर में सर्वर की समस्या से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
बता दे की नगर क्षेत्र में मात्र एक उप डाकघर जिसमें दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों व नगर के उपभोक्ता लेनदेन व फिक्स डिपाजिट के लिए आते जाते हैं लेकिन एक सप्ताह के बाद भी डाकघर का नेटवर्क नहीं चलने के वजह से आमजन को काफी परेशानियां हो रहे हैं ऐसा नहीं कि यह समस्या पहली बार उपडाकघर की है हमेशा एक या दो महीने में नेटवर्किंग प्रॉब्लम कई दिनों तक हो जाता है जिससे लोग लेनदेन व फिक्स डिपाजिट के लिए परेशान रहते है डाकघर में प्रतिदिन तनावपूर्ण माहौल बना रहता है लेनदेन नहीं होने से उपभोक्ता प्रतिदिन डाकघर के उप डाकपाल व कर्मचारियों से बहस व झगड़ा करते रहते हैं उप डाकपाल दयानंद विश्वकर्मा से पूछने पर बताया कि सर्वर फेल है जिससे परेशानियां लोगों को हो रही है लेनदेन नहीं हो पा रहा है इसकी जानकारी विभाग की अधिकारियों को दे दिया गया है जल्द से जल्द कार्य सुचारू रूप से होने लगेगा।
