करीमुद्दीनपुर । संवाददाता विकास राय
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी धाम के पूर्व पुजारी स्व० हरिद्वार पाण्डेय की प्रथम पुण्यतिथि के निमित्त मां कष्टहरणी धाम में रविवार को अखण्ड श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। सोमवार को हवन पुजन आरती के पश्चात श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर हृदय नारायण दूबे, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय,हर्ष राय डायरेक्टर डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर, डाक्टर सानंद सिंह प्रबंध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर, हिमांशु राय प्रबन्धक सरजू राय मेमोरियल पीजी कालेज गांधीनगर, कृष्णानंद राय,पं श्याम राज तिवारी, रविशंकर राय, यशवंत सिंह प्रबंधक आर एस कान्वेंट स्कूल बाराचंवर, दिनेश राय गुड्डू, मनन जी वर्मा, मनोज सिंह थानाध्यक्ष रमेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य सत्येन्द्र यादव, अखिलेश राय, धनंजय प्रधान, अशोक राय, संजय राय,ओंकार नाथ राय, सुनील राय,रमेश राय, सत्यदेव पाण्डेय पूर्व प्रधानाचार्य,गोपाल राय, सत्यजीत राय,राजेश राय पूर्व प्रधान, बैकुंठ राय,बृहद राय, देवेन्द्र राय, टिंकू राय,डिंपल राय, अवनीश राय, आशुतोष राय, दिनेश पाण्डेय समेत हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने स्व० हरिद्वार पाण्डेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के अंत में गरीब महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया।सभी का स्वागत राजकुमार पाण्डेय एवं महेश्वर पाण्डेय के द्वारा किया गया।
