पात्र लोग ले सकते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ


बहादुरगंज । संवाददाता अकील अहमद


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 18 जनवरी रविवार को संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के शहरी 0.2 के लाभार्थियों के खाता में प्रथम किश्त के रूपम एक एक लाख रुपया भेज दिया है। इस आशय की जानकारी देते हुए डुडा परियोजना निदेशक विनोद जोशी और म्युनिसिपल इंजीनियर अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 0.2 के तहत शासन स्तर से आधार बेस डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त शासन स्तर से भेजा गया है। पात्र लाभार्थी जल्द से जल्द आवास निर्माण शुरू करें जिससे दूसरी किस्त भेजा भी ससमय भेजा जाए।लाभार्थियों को आगाह करते हुए बताया कि यह योजना निःशुल्क है किसी भी बिचौलिए के झांसे में ना आए और किसी को सुविधा शुल्क न दे। पात्र लाभार्थियों के आवास का पैसा उनके खाते में भेजता है। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी पूर्ण रूप से निःशुल्क है। इसकी सारी धनराशि क्रमशः तीन बार में लाभार्थी के आधार लिंक खाते में शासन द्वारा भेजा जाता है। अपील किया कि जो पात्र व्यक्ति योजना की लाभ से छूट गया है, वह आन लाइन फार्म भरकर इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें