मर्दानपुर प्रीमियर लीग का भव्य समापन, बिरनो गाजीपुर बनी विजेता


शादियाबाद (गाजीपुर)। संवाददाता सोनू अहमद


“फाइनल में सराय कुबरा को 60 रनों से हराकर बिरनो ने खिताब पर जमाया कब्जा”

मर्दानपुर क्रिकेट ग्राउंड पर 16 जनवरी से चल रही मर्दानपुर प्रीमियर लीग का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दो मजबूत टीमें बिरनो और सराय कुबरा शादियाबाद फाइनल में आमने-सामने रहीं।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर सराय कुबरा शादियाबाद की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिरनो गाजीपुर की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में 4 विकेट खोकर 126 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सराय कुबरा की टीम दबाव में बिखर गई और 8 ओवरों में 7 विकेट पर मात्र 65 रन ही बना सकी। इस तरह बिरनो गाजीपुर ने 60 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले के हीरो वीरू बिरनो रहे, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वीरू ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, साथ ही गेंदबाजी में दो ओवर डालकर एक अहम विकेट भी हासिल किया।
वहीं पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सराय कुबरा शादियाबाद के ऑलराउंडर विपुल यादव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। विपुल यादव ने प्रतियोगिता में 130 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी झटके।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सलाउद्दीन अहमद ‘बबलू’ डायरेक्टर एएचएम पब्लिक स्कूल, नुरुल्लाह अहमद युवा नेता, व्यापार मंडल अध्यक्ष इकरामुल हक उर्फ सोनू अहमद, रजनीश यादव गुरुदेव जिला पंचायत प्रत्याशी मनिहारी,योगेश यादव भावी प्रधान प्रत्याशी, गोरारी, अखिलेश यादव प्रधान, सुभाष कुशवाहा, कयामुद्दीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मैच की शानदार कमेंट्री मोहम्मद कैफ सिद्दीकी ने की, जिससे दर्शकों में उत्साह बना रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अभिषेक चौहान, अंशु सिंह, आशीष यादव, अमन गुप्ता, दीपक यादव समेत सभी आयोजकों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें