दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आजमगढ़ बना विजेता


संवाददाता जयशंकर राय


भांवरकोल (गाजीपुर ) । क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बड़े रोमांच के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मैच आजमगढ़ की टीम और मेजबान कर्णधार क्लब सुखडेहरा के बीच खेला गया, जिसमें आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्णधार क्लब सुखडेहरा को 2–0 से पराजित कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। मेजबान कर्णधार क्लब सुखडेहरा की टीम को उपविजेता घोषित किया गया। विजेता एवं उपविजेता दोनों टीमों को मुख्य अतिथि विक्की राय तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ राय उर्फ सोनू ने शील्ड एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी आधी रात के बाद तक खेल मैदान पर डटे रहे, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आजमगढ़ टीम के खिलाड़ी हरीश को दिया गया, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कर्णधार क्लब सुखडेहरा के खिलाड़ी श्याम को प्रदान किया गया।इस अवसर पर सत्येंद्र नाथ राय उर्फ सोनू, मनीष राय उर्फ विक्की, सिंटू राय, रंजन राय, चंदन यादव, आलोक यादव, विक्की राय, हरी निवास गुप्ता तथा आंगनू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।मैच के निर्णायक की भूमिका हरिओम राय, सत्येंद्र यादव एवं मनीष राय उर्फ विक्की ने निभाई, जबकि मैच की आकर्षक कमेंट्री मन्नान अंसारी, संजीव राय एवं राजीव राय द्वारा की गई। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल एवं स्थानीय युवाओं का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें