बारा ने 2-0 से जीता फाइनल मुकाबला, सरैला को मिली शिकस्त


संवाददाता मारूफ अहमद खान


 

सेवराई (गाजीपुर) । जूनियर आजाद स्पोर्टिंग क्लब द्वारा लहना गांव के प्राथमिक विद्यालय मैदान पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के सातवें और अंतिम दिन रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। बीएफसी फुटबॉल क्लब बारा ने हाजी कुतुबुद्दीन शाह स्पोर्टिंग क्लब सरेला को 2-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमजान अली ने फीता काटकर किया। कमेटी सदस्यों ने उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और गाड़ी में सवार होकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

मैच में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन बीएफसी बारा ने पहले हाफ के पहले 10 मिनट में ही दो गोल दागकर बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में सरेला टीम गोल करने में नाकाम रही और मैच 2-0 से बारा के पक्ष में समाप्त हुआ।

मुख्य अतिथि रमजान अली ने विजेताओं और उपविजेताओं को संबोधित करते हुए कहा, “दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए, हार-जीत की भावना से नहीं। ऐसे आयोजन युवाओं को बहुत कुछ सिखाते हैं और भाईचारा बढ़ाते हैं।”


विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रंगनाथ सिंह ने कहा, “हार-जीत सिक्के के दो पहलू हैं। हारने वाली टीम को सीख मिलती है, जबकि जीतने वाली को और मेहनत करने की प्रेरणा।”


मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने विजयी टीम बीएफसी बारा को ट्रॉफी एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज सरेला के बेलाल उर्फ गामा रहे, जबकि मैन ऑफ द मैच बारा के कमरान खान चुने गए। मैच में रेफरी की जिम्मेदारी मो. फरमान खान ने निभाई।

कमेटी सदस्य अरबाज खान, सोनू खान, आदिल खान, तनवीर खान, राजा खान, संगम, अरमान खान, अफजल खान और अहमद रजा ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान तारकेश्वर यादव, अमरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, अरबाज, शाबाज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और युवाओं को प्लेटफॉर्म प्रदान करने में सफल रही।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें