एनएच-31 पर अर्धरात्रि बड़ा हादसा, सूखी मछली लदा आइशर वाहन पलटा


रिपोर्ट: अभिषेक राय


गाजीपुर।भांवरकोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बढ़नपुरा गांव के समीप अर्धरात्रि में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गाजीपुर से बक्सर (बिहार) की ओर सूखी मछली लादकर जा रहा आइशर वाहन (RJ29GW5982) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे लगे पांच बिजली के पोल टूटते हुए पास के गड्ढे में जा गिरा।

 

दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे चालक व खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सौभाग्य से दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए।

सूचना मिलते ही मच्छटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए यातायात को नियंत्रित किया। वाहन पलटने से कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बाधित रहा, जिसे पुलिस द्वारा सुचारू कराया गया।

हादसे में बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से बढ़नपुरा एवं आसपास के गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में विद्युत विभाग को सूचना दे दी गई है।

विद्युत विभाग के जेई चंदन कुमार ने बताया कि यदि क्षतिग्रस्त पोल एवं तारों की क्षतिपूर्ति नहीं की गई तो इस मामले में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें