राजनीति से परे मानवता की मिसाल पेश कर रहे प्रद्युमन, इलाज से लेकर सुख-दुख में बन रहे जनता का सहारा


गाजीपुर/भांवरकोल : राजनीति में वादे तो बहुत होते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर जनता का दर्द समझने वाले नेता कम ही मिलते हैं। गाजीपुर के भांवरकोल प्रथम क्षेत्र में इन दिनों जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी प्रद्युमन अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। वे केवल एक प्रत्याशी नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर जरूरतमंद के लिए संकटमोचन बनकर उभरे हैं।

इलाज के लिए नहीं रुकने देते किसी गरीब की सांसे 

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रद्युमन सिंह ने समाजसेवा को ही अपना धर्म बना लिया है। क्षेत्र में अगर कोई गरीब बीमार पड़ता है और उसके पास इलाज के पैसे नहीं होते, तो प्रद्युमन सिंह खुद आगे आकर अस्पताल का खर्च उठाते हैं।

मानव सेवा ट्रस्ट के संचालक प्रद्युमन यह सुनिश्चित करते हैं कि पैसे की कमी की वजह से किसी की जान न जाए। चाहे एम्बुलेंस की व्यवस्था करनी हो या महंगी दवाइयों का इंतजाम, वे हर संभव मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके इस सेवा भाव ने उन्हें क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं का चहेता बना दिया है।

प्रद्युमन वीआईपी कल्चर से दूर, गांव की पगडंडियों पर चलते नजर आते हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में किसी के घर बेटी की शादी हो या किसी के गुजर जाने का गम, वे बिना बुलाए भी परिवार के सदस्य की तरह शामिल होते हैं और ढांढस बंधाते हैं।

भांवरकोल की जनता का मानना है कि उन्हें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उनके बीच का हो और उनके दुख-दर्द को अपना समझे। प्रद्युमन सिंह यादव अपने कार्यों से यह साबित कर रहे हैं कि उनके लिए पद से बड़ा ‘मानव धर्म’ है। अब यह देखना होगा कि उनकी यह निस्वार्थ सेवा चुनावी नतीजों में किस करवट बैठती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें