नंदगंज (गाजीपुर) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरहपुर में दिनांक 16 जनवरी 2026 को सन्नी कुमार पुत्र चंद्रमा राम द्वारा संचालित एस के ऑनलाइन सेंटर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। यह ऑनलाइन सेंटर पूर्वी बस्ती के पास स्थापित किया गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर ग्राम सभा बरहपुर के प्रधान पद के भावी एवं सशक्त प्रत्याशी पंकज जायसवाल ने फीता काटकर ऑनलाइन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने सन्नी कुमार को इस नए प्रयास के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पंकज जायसवाल ने भगवान बुद्ध एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और सामाजिक समरसता व शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ऑनलाइन केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी एवं गैर-सरकारी सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे ग्राम सभा बरहपुर के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
