पागल कुत्ते के काटने से युवक की दर्दनाक मौत, बीएचयू में तोड़ा दम


बहादुरगंज (गाजीपुर)। कासिमाबाद क्षेत्र के रामपुर दुधौड़ा में पागल कुत्ते के काटने से 35 वर्षीय युवक वीर बहादुर चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 20 दिन पहले भोर में घर के बाहर एक पागल कुत्ते ने वीर बहादुर के चेहरे पर गंभीर रूप से काट लिया था। परिजनों ने बताया कि मऊ सदर अस्पताल में उन्हें रेबीज के दो इंजेक्शन लगवाए गए थे, लेकिन तीसरे इंजेक्शन से पहले ही उनकी हालत बिगड़ने लगी। उन्हें मऊ के निजी अस्पताल और फिर बीएचयू (वाराणसी) रेफर किया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक की लहर है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें