गाजीपुर: डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया,फदनपुर गाज़ीपुर के प्रांगण में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई, सर्वप्रथम कॉलेज के मुख्य प्रबंध निदेशक डॉ आनंद कुमार सिंह जी ने स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उपस्थित होकर अपने-अपने संवेदनाएं एवं भावनाएं स्वामी जी के प्रति समर्पित की l N C C एवं N S S के छात्र – छात्राओं ने स्वामी जी के विचारों को मंत्रमुग्ध होकर डॉक्टर आनंद कुमार सिंह जी के सम्बोधन के माध्यम से सुना । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर आनंद कुमार सिंह जी ने स्वामी जी के विचारों , उनके कृतियों एवं जीवन पर्यंत होने वाले क्रियाकलापों तथा उनके गुरु जी आदरणीय परमहंस जी के विचारों एवं भावनाओं के विषय में भी बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अखण्ड भारत के विभिन्न प्रदेशों यहां तक की गाजीपुर की पावन धरती का भी भ्रमण किया। डॉक्टर आनंद जी ने शिकागो सम्मेलन की उस प्रसंग को भी याद किया जिसमें उनकी वाणी भारतवर्ष की पहचान बन गयी। उन्होंने बताया कि “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए” जैसे सुविचार आने वाली एक हजार वर्ष की पीढ़ी को भी अभिसिंचित करती रहेगी और उनकी जीवन दर्शन पर हम सभी को विचारने व सीखने की आवश्यकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक अमित कुमार रघुवंशी प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार सिंह छात्र कल्याण अधिकारी डॉक्टर कृपा शंकर सिंह शैलेश कुमार आनंद मोती कुमार वर्मा कृष्णा नंद उपाध्याय श्याम भज तिवारी अरविंद कुमार ओझा अभिषेक कुमार वर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी गण इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में मनायी गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
