राजापुर की स्मार्ट लाइब्रेरी बनी सफलता की सीढ़ी, साधारण परिवार के त्रिभुवन प्रजापति बने लोको पायलट


गाजीपुर: मुहम्मदाबाद विकासखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत राजापुर में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार की धनराशि से निर्मित स्मार्ट लाइब्रेरी एक बार फिर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र साबित हुई है। इसी लाइब्रेरी में नियमित अध्ययन कर रहे राजापुर गांव के साधारण परिवार से आने वाले त्रिभुवन प्रजापति का भारतीय रेल सेवा में लोको पायलट पद पर चयन होने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है त्रिभुवन प्रजापति की इस उपलब्धि को ग्राम पंचायत राजापुर के विकासात्मक प्रयासों की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट लाइब्रेरी ने गांव के नौजवानों को न सिर्फ बेहतर अध्ययन का वातावरण दिया, बल्कि उनके सपनों को नई दिशा और आत्मविश्वास भी प्रदान किया इस अवसर पर ग्रामीणों ने त्रिभुवन प्रजापति को बहुत-बहुत बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह सफलता राजापुर के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेगी और गांव शिक्षा व प्रगति की नई पहचान बनाएगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें