नगसर ।चंदौली जनपद के नरायनपुर निवासी 21 वर्षीय खुश्बू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खुश्बू ने लगभग एक वर्ष पूर्व स्वेच्छा से विवाह किया था। वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी।
मृतका के पिता का नाम संतोष बताया गया है। वहीं पति सचिन पुत्र रामअवध राजभर निवासी खडवल थाना नगसर जनपद गाजीपुर है। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया।
खबर लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नगसर ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
