भांवरकोल। क्षेत्र के पखनपुरा गांव सभा की दलित बस्ती में सावऀजनिक जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत किए जाने पर नाराज पट्टीदारों ने समाजिक कार्यकर्ता बिनोद राम को जान मारने की धमकी दी है । पुलिस ने बिनोद की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। बताया जाता है कि पखनपुरा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद राम ने दलित बस्ती में सावऀजनिक भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ दलित बस्ती के ही मनोज राम एवं संन्तोष के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के खिलाफ नाराज पट्टीदारों ने बिनोद राम को जान मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बिनोद की तहरीर पर इस मामले में मनोज राम एवं संन्तोष राम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संन्तोष कुमार राय ने बताया कि इस मामले में बिनोद राम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
