ग़ाज़ीपुर: सौहार्द बन्धुत्व मंच गाजीपुर के तत्वाधान में कैथवलिया ग्राम सभा में माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया तत्पश्चात ज्योतिबा फुले सावित्रीबाई फुले एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माला अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा गरीबो में कंबल वितरण व सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित किया गया तत्पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जल विरादरी से ईश्वर चंद्र ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का समाज तथा महिलाओं के लिए योगदान अग्रणी है माता सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेते हुए उनके विचारों को देश के जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बाल विवाह को रोकने के लिए एक शपथ दिलाते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले बाल विवाह विधवा विवाह जैसे समाज की कुरीतियों को समाज से मिटाने का काम किया पर आज भी अभी उनका सपना अधूरा है इसलिए हमें शपथ लेना चाहिए कि बाल विवाह को रोकने के लिए सरकार के साथ मिलकर जागरूकता फैलाये तथा इसका डटकर विरोध करने के लिए संकल्पित हो
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की बालिकाओं के लिए देवी थी और समाज के लिए क्रांति ज्योति बनकर समाज को आईना दिखाने का काम किया उन्होंने जीवन में संघर्ष करते हुए महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया और साथ ही साथ समाज में फैले विभिन्न कुरीतियों को जड़ से मिटाने का प्रयास किया।
सौहार्द कार्यक्रम के मेंटर क़ाज़ी फरीद आलम ने कहा कि आज हम सभी को माता सावित्री बाई के विचारों को जन-जन में फैलाकर समाज को नई दिशा देने के लिए आगे आने की आवश्यकता है अंतिम पंक्ति में खड़े समाज के लड़के और लड़कियों की शिक्षा से लेकर हर तरह की जागरूकता फैला कर देश में एक नई क्रांति पैदा करने की आवश्यकता है
सौहार्द बंधुत्व म़ंच की साथी माया साहू ने सावित्रीबाई फूले जी को याद करते हुए कहीं की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है जिसका संपूर्ण श्रेय माता सावित्रीबाई फुले का है
कार्यक्रम में आए अतिथियों तथा माता और बहनों भाइयो का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के आयोजक और सौहार्द बंधुत्व मंच के संचालक अच्छे लाल कुशवाहा ने कहा कि कड़ाके की ठंडक में आने के लिए सभी को आभार व्यक्त करते हुए मुझे खुशी हो रही है परंतु हमें संकल्प लेना चाहिए की माता सावित्रीबाई फुले ज्योतिबा फुले और बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर के विचारों को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इसी अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सोनी जी (DPO) द्वारा लावारिश लाशो की अंत्येष्टि करने वाले विरेन्द्र सिंह और 54 बार ब्लड डोनेटर शीर्ष दीप शर्मा को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभा सिंह ने किया और संचालन सम्यक युवा मंच के संयोजक अखिलेश मौर्य ने किया।
