कुशीनगर ने सिद्धार्थनगर को मात देकर सेमीफाइनल में बनाई जगह


 

कासिमाबाद गाज़ीपुर। कासिमाबाद स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के मैदान पर शहीद शशांक सिंह स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में कुशीनगर ने सिद्धार्थनगर को 26 रन हराकर अंतिम 4 में जगह बनाई।,टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशीनगर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। कुशीनगर की तरफ से पवन ने 40, निखिल ने 34, शिवेंद्र ने 25 और राहुल ने 27 रन बनाए ,सिद्धार्थनगर की तरफ से राजन ने 3 विकेट लिए,

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थनगर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर रन 145 रन ही बना सकी, सिद्धार्थनगर की तरफ से देवराज ने 47 रन ,और सफीकुर ने 29 रन बनाए, कुशीनगर की तरफ से शिवेंद्र ने 22 रन देकर 3 विकेट लिए , ऑलराउंडर पारी के लिए शिवेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया,अंपायर की भूमिका अखिलेश गुप्ता और अंकुर सिंह ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका डिंपू और राहुल ने,एवं कमेंट्री की भूमिका विमलेश तिवारी और विशाल सिंह, अजय यादव ने निभाई। इसके पूर्व मैच से पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह और रविकांत उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें