माय भारत गाजीपुर युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के ए पी एस सुभाष चंद्र प्रसाद का सेवा निवृत्ति समारोह संपन्न


गाजीपुर: माय भारत गाजीपुर, युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार गाजीपुर के ए पी एस सुभाष चंद्र प्रसाद के सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन मंगलम गेस्ट हाउस, फूलनपुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सामाजिक, प्रशासनिक एवं स्वयंसेवी संगठनों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आशीर्वचन एवं विचार व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल, सेवानिवृत जिला जज तिलेश्वर प्रजापति,प्रवीण कुमार महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दिलीप कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा,बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा पाठक, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष कमरुद्दीन सहित विभिन्न समाजसेवी एवं युवा क्लबों के पदाधिकारियों ने श्री प्रसाद के कार्यों की सराहना की।

वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र प्रसाद ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए माय भारत के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया। उनका व्यवहार, कार्यशैली एवं सहयोगात्मक दृष्टिकोण सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कपिल देव उप निदेशक ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने श्री प्रसाद के योगदान को संगठन के लिए अमूल्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उन्होंने कहा कि श्री प्रसाद सौभाग्यशाली है कि सेवानिवृत्ति के अवसर उनके माता पिता का आशीर्वाद मिल रहा है।

समारोह में सुभाष चंद्र प्रसाद को फूल माला ,स्मृति चिह्न धार्मिक ग्रन्थ भेंट कर सम्मानित किया गया तथा भावपूर्ण विदाई दी गई। श्री प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि जिस दिन व्यक्ति की नियुक्ति होती है उसी दिन सेवा निवृत्ति की तिथि निश्चित हो जाती है। मेरा 36 साल का कार्यकल कब पूर्ण हो गया पता ही नहीं चला ।इसका श्रेय उन्होंने जवाहर कथूरिया,निहाल सिंह, अनिल चतुर्वेदी, कपिलदेव, ,समर बहादुर सिंह, सुरेश चंद्र अवस्थी डॉ आराधन राज,डॉ कुमारी ज्योत्सना,अनिल सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों ,युवा क्लब के पदाधिकारियों को दिया।श्री प्रसाद अपने सेवा निवृत्ति को भव्य समारोह पूर्वक मनाए जाने से काफी भाव बिह्वल दिखे। इस अवसर पर सरोज कुमार राय ,ओमप्रकाश मिश्र,अमरनाथ तिवारी अमर, मनोज यादव,शिवकुमार सिंह, खुशबू बर्मा, सुमन बिंद ,राजीव कुमार,राजन प्रजापति, लालसा भारद्वाज,राघवेंद्र, रूपक तिवारी, संतोष जायसवाल, अमरनाथ यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए नवीन कुमार सिंह ने नए लेखा एवं कार्यक्रम सहायक का पदभार संभाले।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें