भाजपा जिलाध्यक्ष ने गरीब असहाय में कंबल का वितरण किया


नगसर । स्थानीय क्षेत्र के पियाजुआ गांव में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला उपाध्यक्ष पंकज राय एवं सेवराई एसडीएम संजय यादव की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी, धर्मराज पासवान, संतोष राय, निसार अंसारी, निजाम अंसारी, मनोज राम तथा सुधाकर भी मौजूद रहे। अतिथियों ने जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया।

सेवराई एसडीएम संजय यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें