मर्दानपुर ग्राउंड से निकले देश के सपूत, दर्जनों युवक भारतीय सेवा में चयनित, सम्मान व विदाई समारोह आयोजित


शादियाबाद (गाजीपुर)। वीरों और शहीदों की धरती गाजीपुर एक बार फिर देशभक्ति की मिसाल बनी। शादियाबाद क्षेत्र के मर्दानपुर ग्राउंड से लगातार भारतीय सेना व अन्य सुरक्षा बलों में चयन होकर युवकों ने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। कड़ी मेहनत, अनुशासन और सच्ची लगन के साथ अभ्यास करने वाले इस ग्राउंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है।

हालिया भर्ती में मर्दानपुर ग्राउंड से दर्जनों की संख्या में युवक सफल हुए हैं। इन सभी की सफलता का श्रेय ग्राउंड के कोच रजनीश गुरुदेव को जाता है, जिनके मार्गदर्शन और देखरेख में बच्चे लगातार तैयारी करते हैं। कोच रजनीश गुरुदेव वर्षों से युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं, जिसका परिणाम हर वर्ष चयन के रूप में सामने आता है।

भारतीय सेवा में चयनित सभी नौजवानों के सम्मान व विदाई के लिए मर्दानपुर ग्राउंड पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोमल यादव (विमल फर्टिलाइज़र के मालिक) एवं पवन चौहान (राष्ट्रीय शब्द भेदी पृथ्वीराज शब्द भेदी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) रहे। विशिष्ट अतिथियों में आनंद यादव, रामशरण राजभर, कयामुद्दीन अंसारी, श्रवण यादव, सौरभ यादव, आर्मी लवर सद्दाम हुसैन, लक्ष्मण सर, विक्की कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

समारोह में चयनित जवानों को सम्मानित कर देश सेवा के लिए विदाई दी गई। वक्ताओं ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मर्दानपुर ग्राउंड आज क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद के लिए प्रेरणा बन चुका है। इस आयोजन के कार्यकर्ता कोच रजनीश गुरुदेव एवं भावी जिला पंचायत प्रत्यासी (मनिहारी) ने कहा कि हर वर्ष यहां से बड़ी संख्या में युवा भर्ती में चयनित होकर देश सेवा के लिए निकलते हैं, जो गर्व की बात है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने चयनित जवानों के साहस और समर्पण को सलाम करते हुए भारत माता की जय के नारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें