स्व० चंद्रशेखर जी स्मारक महाविद्यालय के तीन एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रीय परेड के लिए चयनित, जिले का नाम रोस्वशन


सेवराई। (गाजीपुर) गाजीपुर जनपद के लिए गौरव की बात है कि सेवराई तहसील स्थित स्वर्गीय चंद्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय के तीन एनसीसी कैडेट्स ने कड़ी प्रतियोगिता को पार कर राष्ट्रीय स्तर की परेडों के लिए चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।

हजारों कैडेट्स के बीच तीव्र प्रतिस्पर्धा में अंडर ऑफिसर मनीषा गुप्ता का चयन 15 जनवरी 2026 को जयपुर में आयोजित होने वाली आर्मी डे परेड (ADP) के लिए हुआ है। वहीं, लीडिंग कैडेट अनिश गुप्ता (पुत्र पंकज गुप्ता) और कैडेट प्रीतम कुमार कन्नौजिया (पुत्र गोविंद कन्नौजिया) का चयन 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड (RDC) के लिए किया गया है।

अंडर ऑफिसर मनीषा गुप्ता ने अपने अथक परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है। उनका चयन जिले की बेटियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। इसी तरह, अनिश गुप्ता और प्रीतम कुमार कन्नौजिया ने मेहनत, शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

ज्ञात हो कि रिपब्लिक डे कैंप (RDC) में चयन देश के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स में से होता है, जहां लाखों कैडेट्स में से केवल चुनिंदा को ही यह सम्मान मिलता है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद कुमार दूबे, एनसीसी अधिकारी और सभी शिक्षकों ने कैडेट्स को हार्दिक बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि इन कैडेट्स की सफलता महाविद्यालय ही नहीं, पूरे गाजीपुर जिले के लिए गर्व की बात है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें