सपा की हुंकार: “सड़कों के लिए तरस रहा शहर, व्यापारी बेहाल, अब होगा बड़ा आंदोलन”


गाजीपुर। नगर पालिका प्रशासन की कथित उदासीनता और शहर की बदहाल सड़कों के मुद्दे पर आज सपा नेता अभिनव सिंह के आवास पर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेताओं और व्यापारी प्रतिनिधियों ने भाजपा सरकार व नगर पालिका चेयरमैन की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर मोर्चा खोला।

ईओ की उदासीनता से शहर बेहाल: अभिनव सिंह

प्रेस को संबोधित करते हुए सपा नेता अभिनव सिंह ने नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को सीधे तौर पर निशाने पर लिया। उन्होंने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज पूरा शहर बदहाली के आंसू रो रहा है। अभिनव सिंह ने जनता को भरोसा दिलाया कि सपा पूरी मजबूती के साथ आवाम की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

व्यापारी जी रहे बेरोजगारी की जिंदगी: अरुण कुमार कुशवाहा

व्यापारी नेता अरुण कुमार कुशवाहा ने व्यापारियों के दर्द को साझा करते हुए कहा कि सड़कों के अभाव में शहर का व्यापार पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। व्यापारियों की पूंजी दिन-प्रतिदिन डूब रही है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “जब तक मुख्य सड़कों का निर्माण नहीं होता, तब तक व्यापारी बेरोजगारों जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार, स्थानीय चेयरमैन और लापरवाह अधिकारियों की है।”

निर्माण की तारीख बताएं वरना होगा उग्र आंदोलन

प्रेस वार्ता के माध्यम से व्यापारियों और सपा नेताओं ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की है कि वह शहर की जनता के सामने यह स्पष्ट करें कि सड़कों का निर्माण कब तक शुरू होगा। अरुण कुमार ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही ठोस आश्वासन और कार्य धरातल पर नहीं दिखा, तो अभिनव सिंह की अगुवाई में एक विशाल जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर मुख्य रूप से वर्षा यादव, अल्का अग्रवाल, कंचन रावत, शाहिद, संजय यादव, शेर अली राईनी, राजदीप रावत, चंद्रप्रकाश जी, पारस यादव, सोनू वर्मा, रेहान, संतोष यादव, रामशेर प्रधान, संतोष अग्रवाल और राहुल गौड़ सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें